फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं से बरामद शिक्षामित्र का शव, मामले में छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। निमंत्रण के लिए घर से निकले शिक्षामित्र का दूसरे दिन कुएं से शव मिलने के मामले में हत के पिता प्रेमशंकर ने गांव के ही छह लोगों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। लालगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर कन्हईपुर गांव निवासी राजन विश्वकर्मा, पंकज पटेल व सुधाकर पटेल पुत्रगण श्रीपत पटेल, बेचन, गुड्डू, राधेश्याम के खिलाफ हत्या कर शव ठिकाने लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी राजन को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ व जांच शुरू कर दी है। पांच आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परसिया गांव निवासी रामअधार शिक्षामित्र के साथ ही गांव में झोलाछाप डाक्टर भी था। बाइक से रात दस बजे कन्हईपुर गांव निवासी लालजी गुप्ता के घर निमंत्रण में गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां से पंकज पटेल इलाज के बहाने उसे लेकर चला था। रास्ते में सभी साथी अपहरण कर उसे मौत के घाट उतार दिए तथा शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया। मृतक की बाइक सुबह सिवान में मिली तो मामला और गंभीर हो गया। शिक्षामित्र की खोजबीन तेज हो गई। दिनभर तलाश के बाद चरवाहों की सूचना पर शनिवार की शाम कुएं से राम अधार का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें