खड्डा/रामकोला। हादसे में युवक ताे कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हाो गया। हनुमानगंज क्षेत्र के जोकहिया तिराहे के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट से युवक घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोग घायल को पहले सीएचसी तुर्कहा ले गए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हनुमानगंज क्षेत्र के बोधीछपरा गांव निवासी 30 वर्षीय रमेश चौधरी जोकहिया तिराहे के पास रात करीब दस बजे टहल रहे थे। उसी दौरान एनएच 28-बी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जबतक आसपास के लोग पहुंचे, चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल रमेश को पुलिस ने एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में जिला अस्पताल से घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के मेहदीगंज के निकट साइकिलसवार 60 वर्षीय एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। साइकिलसवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के निवासी रमाकांत साइकिल से मेंहदीगंज आए थे। शाम को घर वापस जाते समय मेंहदीगंज के निकट एक कारचालक उन्हें जोरदार टक्कर मारकर चला गया।