फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर बाइक टक्कर में जीजा साली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लालगंज। थाना क्षेत्र के सेमरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को 10 बजे दिन ट्रेलर बाइक की टक्कर में बाइक सवार जीजा साली घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को चालक को हिरासत में लेते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया। साथ ही घायल को सीएचसी लालगंज भेजवाया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव निवासी फिरोज खान (25) अपनी साली नरगिस (14) वर्ष निवासी रामपुर वासिद अली के साथ अपनी रिश्तेदारी बामी गांव आ रहा था। जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग सात सेमरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा कि मिर्जापुर से लालगंज की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज लहंगपुर मो. ऐश खां मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजवाया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन










ट्रेलर बाइक टक्कर में जीजा साली घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें