मिर्जापुर । कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्थित बुढ़ेनाथ स्थित एक एलआईसी कंपनी के एक अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल पार कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर लौट गई।
नगर के मध्य बूढ़ेनाथ मुहल्ले में 22 मई की रात बेटी जी मन्दिर एवं बूढ़ेनाथ मन्दिर पर लोग सजावट और श्रृंगार में डूबे थे। इसी बीच शातिर चोर एल आई सी के वरिष्ठ विकास अधिकारी सुशील शर्मा के घर अपना हुनर दिखाकर श्रृंगार में प्रयुक्त होने वाला आभूषण उठा ले गए । जिसकी कीमत सात लाख के करीब आंकी गयी है। सुशील शर्मा के भाई दिनेश शर्मा बुंदेलखंडी स्थित अपने आवास में छत पर सोए थे। उसी छत के नीचे कमरे में घुस कर चोर आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया । घटना की सूचना सिटी कोतवाली को दी गयी है ।