फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिशन कंपाउंड मोहल्ला निवासी एक युवक ने पैसे को लेकर तीन दिनों से चल रहे विवाद के बाद बुधवार की दोपहर पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे देवर ने गंभीर रूप से घायल भाभी को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड मोहल्ला निवासी विवेक श्रीवास्तव वाराणसी के रोडवेज बस स्टैंड स्थित कैंटीन में कार्य करता है जबकि उसकी पत्नी स्वाति (25) अपने पांच वर्षीय बेटे कार्तिक, देवर पियूष और ससुर के साथ घर पर रहती है। विवेक प्रतिदिन घर से बनारस कैंटीन में नौकरी करने जाता है। शाम को घर आ जाता है। पत्नी के अनुुसार विवेक के एक परिचित ने मेरे ससुर से कुछ पैसे उधार लिए हैं। जिसको वापस नहीं कर रहा है। तीन दिन पूर्व उसे घर बुलवा कर पैसे वापस करने की बात कही गई तो उसने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। उसने पैसे वापस करने की बजाय विवेक से यह बातें बता दी। जिसको लेकर विवेक स्वाति से उलझ पड़ा। इसी बात को लेकर पिछले तीन दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था। विवेक ड्यूटी से आने के बाद पूरी रात झगड़ा करता रहता था। बुधवार को वह ड्यूटी नहीं गया। घर पर था। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। इसी बीच उसने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया। बांह के नीचे गोली लगते ही स्वाति गिर कर तड़पने लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उसका देवर पियूष भी पहुंच गया और उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. तरून सिंह ने महिला का एक्सरे कराया। बताया कि गोली अंदर फंसने की आशंका है। इसलिए महिला को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें