फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के चट्टर नदी के भरपुरा स्थित कटहिवा नाला में तीस वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर उसकी लाश नदी में फेंकने की आशंका जताई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को कुछ चरवाहे अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए चटटर नदी के पास गए थे। इसी दौरान देखा कि चट्टर नदी में भरपुरा गांव के पास कटिहवा नाला की खाई में एक अज्ञात युवक शव पड़ा है। यह देख ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। लोगों की बात मानें तो उक्त शव दो दिन पहले का है। युवक की दोनों आंखें निकाल ली गई हैं। उसके शरीर पर काला लोअर व भूरे रंग का जाकिट लाल स्वेटर, सफेद कमीज मौजूद था। पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें