ड्रमंडगंज। चौकी क्षेत्र के ड्रमंडगंज मुड़ा के पास स्थित एक चाय पान की गुमटी को तोड़कर हजारों रुपये की चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगा दिया । जिससे गुमटी जलकर नष्ट हो गई थी। सुबह दुकान पर पहुंचे दुकानदार ने गुमटी देखकर हैरान गया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
क्षेत्र के पटेहरी गांव निवासी छविनाथ तिवारी की चौकी क्षेत्र के घाटी के नीचे रीवा-मिर्जापुर मार्ग पर चाय पान की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात्रि वह दुकान बंद कर घर चला गया। शनिवार की सुबह आठ बजे दुकान खोलने पहुंचा तो गुमटी जली मिली और सामान भी बिखरा पड़ा था। एक डिब्बे में रखा लगभग दस हजार रुपया गायब था। यही नहीं गुमटी में आग लगने के कारण जलकर नष्ट भी हो गई थी। संयोग था कि आग लगने के बावजूद गुमटी में रखा दो सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो इलाके में बड़ी घटना घटती।