फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज अनियमितता में कोटेदार पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड छानबे के बघरा तिवारी में कोटेदार गोपीनाथ दूबे द्वारा अनाज वितरण नहीं करने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से किया था। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शिकायत की जांच के के लिए एआरओ चुनार रामश्रृंगार, पूर्ति निरीक्षक राजगढ़ रवींद्र यादव, विकास कुमार, विनीत कुमार पांडेय पूर्ति निरीक्षक सदर की टीम गठित किया। जिसने गांव में जाकर जांच किया। जांच के दौरान पता चला कि शपथ पत्र दिया गया था उनको विगत कई माह से अनाज का वितरण कोटेदार नहीं कर रहा था, इसके अलावा माह अप्रैल से ही अंत्योदय कार्ड पर चार लीटर मिट्टी तेल देने का प्राविधान था, लेकिन महज एक लिटर दिया जा रहा था।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के कार्डो पर दर्ज यूनिट से कम अनाज दिया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत मिलने और टीम की अनुशंसा और डीएम के निर्देश पर डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विंध्याचल थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया। सभी कोटेदार को निर्देश दिया कि अनाज वितरण में अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें