फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटकते मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के बहुती गांव निवासी रंजना यादव (35) पत्नी शीतला यादव की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। रंजना के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बहुती गांव निवासी शीतला यादव की पत्नी रंजना बुधवार की भोर में अपने कमरे में अबूझ हाल में फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई। रंजना को दो पुत्र है। जिसमें एक 13 व एक आठ वर्ष का है। मामले की जानकारी होने पर रंजना के पिता इंद्रमणी यादव निवासी घोरी संतनगर बेटी के ससुराल पहुंचे और ससुरालियों द्वारा बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्घ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष रामदरश राम व चौकी प्रभारी मुहम्मद ऐश खां ने मौके पर पहुंच कर ससुरालियों और मायके वालों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। चर्चा है की घरेलु विवाद के कारण रंजना ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें