प्राधिकरण सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। महिला बैरक में बंद महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश भी दिया।
उन्होंने जिला जेल में बनाए गए लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पैराविधिक स्वयं सेवक के रूप में नामित लोगों को को निर्देश दिया कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि संबंधित बंदी के प्रार्थना-पत्र को अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजवाएं। उन्होंने बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने संबंधी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।