फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच चटकी लाठिया , मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा निवासी मजनू निशा 25 तथा इन्द्राज अली उर्फ ददोली के बीच रविवार को बैर तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग चोटिल हो गए। थाने में तहरीर देकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंद्राज अली उर्फ ददोली ने आरोप लगाया है कि उनका पांच वर्षीय नाती सलमान विपक्षी मजनू निशा पुत्री रशीद अली के घर पर जाकर बैर को तोड़ लिया था । इसी बात को लेकर शनिवार की रात घर पर चढ़कर विपक्षियों ने मारपीट की। इसमें ददोली और उसकी पत्नी कलुइन को चोटें आई हैं। वहीं मजनू निशा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी ददोली झूठा आरोप लगा रहे हैं। जबकि इन्द्राज अली उर्फ ददोली (55) और हाफिज अली (35) मंजूर अली 28 गाली गलौज करते हुए मेरे घर आकर मारपीट की। जिसमें मुझे सिर में चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता रशीद अली (70) व भाई जुल्फिकार अली (16) को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोटिल मजनू निशा, रशीद अली, जुल्फिकार अली, हफीज अली, इंद्राज अली उर्फ ददोली शामिल रहे । इनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में कराया गया। थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने बताया कि रात में ही दोनों पक्षों में बच्चों के द्वारा बेर तोड़ने के लेकर लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों तरफ चोट लगी है दोनों तरफ से तीन तीन लोगों के खिलाफ रविवार को मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें