फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के जमुहार अहरौरा रोड पर कार से कुचलकर बुधवार को एक साइकिल सवार सुरेश कुमार की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चुनार में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी सुरेश कुमार 40 वर्ष पुत्र बंशूराम तथा इसी गांव का लाल बहादुर 35 वर्ष पुत्र रामललित मजदूरी करते थे। बुधवार को शाम पांच बजे काम समाप्त होने के बाद दोनों जमुई से घर भुड़कुड़ा वापस जा रहे थे। शाम करीब छह बजे साइकिल सवार जैसे ही चुनार कोवताली क्षेत्र के जमुहार गांव के पास पहुंचे कि अहरौरा की ओर आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार अनियंत्रित होकर कार के सामने गिर गए। कार कुचलते हुए कुछ दूर पर पलट गई। जिससे कार में सवार आलोक सिंह पुत्र अरविन्द सिंह खानपुर मगरहा भी घायल हो गया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस तीनों को चचेरी मोड़ स्थित सीएचसी चुनार ले गई। जहां चिकित्सकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि लाल बहादुर व आलोक को भर्ती कर लिया। स्थिति गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी स्थित बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें