फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने खंगाले कागजात व दर्ज किया जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मनरेगा घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई टीम के डिप्टी एसपी प्रशांत श्रीवास्तव ने दूसरे दिन अष्टभुजा डाक बंगले पर ही कागजातों की जांच की। उन्होंने मनरेगा घोटाले से संबंधित कुछ लोगों के बयान दर्ज किया। हलिया ब्लॉक में मनरेगा घोटाले की जांच अब अंतिम चरण में चल रही है। डाक बंगले पर सीबीआई द्वारा गोपनीय तरीके से लोगों से पूछताछ किया।
विज्ञापन

जिले में उच्च न्यायालय के लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों की बेंच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना में वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर हलिया ब्लॉक में मनरेगा कार्यों की जांच चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लॉक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में काफी अनियमितता बरती गई है। जिले के हलिया ब्लॉक में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में कराए गए कार्यों में घोटाले की जांच के लिए सीबीआई एक बार फिर जिले में पहुंची। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमेे दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें