फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े युवकों ने बीटेक की छात्रा के साथ की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के निकरिका सेमरा बरहो पुल के पास शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने बीटेक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। उसके साथ मौजूद भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सौ नंबर पुलिस राजगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्घ छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव युवती गाजियाबाद स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक की पढ़ाई करती है। दीपावली की छुट्टी पर घर आई थी। शनिवार को अपने भाई के साथ चुनार के सिद्धनाथ की दरी में अपनी बुआ के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। दोपहर बाद अपने भाई व उसके एक साथी के साथ घर आ रही थी। जैसे ही मड़िहान के निररिका सेमरा बरहो पुल के पास पहुंची कि पीछे से आए बाइक पर तीन युवकों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छेड़छाड़ करने पर उसके भाई व दोस्त की भी पिटाई कर दी। छात्रा के भाई द्वारा सौ नंबर पर फोनकर कर घटना की सूचना देने पर राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय यादव पुलिस के साथ पहुंचे। छात्रा ने बताया कि वह एक आरोपी को पहचानती है लेकिन उसके साथ मौजूद दो साथियों के बारे में कुछ नहीं जानती। सामने आने पर उनको भी पहचान लेगी। छात्रा की तहरीर पर राजगढ़ पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें