फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं पकड़े गए लूट और अपहरण के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय परिसर के पास दिन दहाड़े एक बोलेरो सवार महिला और उसके भाई को मारपीट कर अपरण कर उसके पास मौजूद पौने पांच लाख रुपये लूटने वाले बदमाश दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अभी भी नामजद पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिगना थाना क्षेत्र के बरबटा गांव निवासी मोती देवी अपने भाई लक्ष्मी नारायण के साथ शनिवार को कचहरी में जमीन का रजिस्ट्री करने आई थी। लौटते समय बोलेरो सवार दस से अधिक लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास महिला के गाड़ी को ओवरटेक कर गाड़ी रोक लिया और उसे तथा उसके भाई को मारपीट कर उसका अपहरण करने के बाद बोलेरो में रखा पौने पांच लाख रुपया लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार होने लगे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने एक घेराबंदी कर नारघाट के पास एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि पांच फरार हो गए। पुलिसने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ डकैती और अपहरण समेत अन्य आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक पांच आरोपी पुलिस के हत्थे नही चढ़ पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें