फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपड़ैल में लगी आग, घर गृहस्थी के सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में सोमवार की देर रात खपरैल के कच्चे मकान में आग लगने से पांच हजार रुपये नकदी के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चांदपुर गांव निवासी श्रमिक फुलचन्द्र पुत्र श्याम लाल का खपरैल का कच्चा मकान है। सोमवार की शाम खाना बना खाकर फूलचंद्र अपने परिवार सहित बाहर सोने चला गया था । रात्रि में चूल्हे की राख में दबी चिंगारी से अचानक आग लग गई। थोड़ी देर मे आग पास में रखी चारपाई पर बिस्तर में पकड़ लिया जिसके चलते अन्य सामान भी जलने लगा। जानकारी होने पर परिजन चिल्लाने लगे। शोरगुल सुनकर पास पड़ोस के लोग बाल्टी के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। तक घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें