फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत 19-56-46

विज्ञापन
हादसे के चलते शास्त्री सेतु पर लगा जाम
विज्ञापन
चील्ह। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री सेतु पर शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के चलते शास्त्री सेतु पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के ही शिवपुरी कॉलोनी निवासी पप्पू (32) पुत्र भोला तिवारी किसी आवश्यक काम से शनिवार को भदोही गया हुआ था। लौटते समय शाम को पांच बजे जैसे ही युवक शास्त्री सेतु पर पुलिस चौकी के पास पहुंचा कि मिर्जापुर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदी ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया जिससे पप्पू बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू हेलमेट लगाए था लेकिन ट्रक से कुचलने के कारण उसकी जान नहीं बची। सूचना पर लालडिग्गी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया। घटना के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर के बाद पुलिस ने अथक प्रयास कर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें