फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे युवकों के परिजनों से मिली केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को पिकनिक मनाने के दौरान विंढमफाल व खड़ंजा फाल में डूबे चारों युवकों के घर पहुंची और परिजनों से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त किया। राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल चारों युवकों प्रमोद मिश्रा अनगढ़, जय अग्रहरि स्टेशन रोड़, सैयद अली तरकापुर और सुनील मुकरी बाजार निवासियों के घर गई। परिवार वालों से मिल कर युवकों को गोताखोरों के माध्यम से जल्द ढूंढने का सांत्वना दिया और ढांढस बंधाया। पिता ने केन्द्रीय राज्यमंत्री से बताया कि प्रशासन द्वारा हमारे बच्चे को ढूंढने में लापरवाही बरती जा रही है। इन स्थानों पर गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर गोताखोरों की संख्या बढाने के साथ ही परिवार वालों को स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने गनेशगंज स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल के घर पहुंच कर शिष्टाचार भेंट किया और बीमार पुत्र का हालचाल जाना। इस दौरान बृजभूषण सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, रमाकांत पटेल, श्याम सुंदर केशरी, आनंद सिंह पटेल, नितिन विश्वकर्मा, उमेश गुप्ता, संजय यादव, राजकुमार पटेल, राधेश्याम पटेल, दुर्गेश पटेल, हर्षित पटेल आदि मौजूद रहे।
उन्होंने जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे को निर्देश दिया कि जनपद के विभिन्न जल प्रपात विंढम फाल, टांडा फाल, खडंजा फाल, सिद्धनाथ दरी, लखनिया दरी, और कुशियरा फाल सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। पर्यटन स्थलों पर प्रात: आठ बजे से सायं आठ बजे तक आधुनिक सुविधाओं से लैस सौ नंबर अथवा इसी स्तर का पुलिस वाहन लगाया जाय। साथ ही पर्यटन स्थलों पर प्रात: आठ बजे से सायं सात बजे तक ही सैलानियों को घूमने की अनुमति दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी बांधों पर किसी भी आपात स्थिति पर नजर रखने हेतु वायरलेस सेट तत्काल उपलब्ध कराया जाए। पर्यटक स्थलों के जलागत क्षेत्र में वर्षा पर नजर रखी जाय और पर्यटन केंद्र से पानी की आवक बढ़ने पर तत्काल इसकी सूचना पर्यटन केंद्र पर खडी 100 नंबर की वाहन को दी जाए। जिससे पर्यटन केंद्र पर मौजूद सैलानियों को तत्काल बाहर किया जा सके, इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख नदियों के जलागत क्षेत्र में बरसात और पानी की आवक पर नजर रखी जाय तथा पानी बढ़ने की सूचना निचले हिस्सों में समय के तहत पहुंचाने की व्यवस्था करें। इसके नियंत्रण हेतु जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जाय और इस पर कड़ी नजर रखने हेतु किसी वरिष्ठ अधिकारी को नोडल नियुक्ति किया जाय। जिससे अद्भुत व सुंदर जल प्रपातों पर बार बार हो रही घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें