फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हे में लगी आग, नगदी व गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के श्री पट्टी गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से मङ़हे में रखा घर गृहस्थी का सामान सहित दो लाख रुपया नकदी जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया।
विज्ञापन

श्रीपट्टी गांव निवासी मुन्नी देवी पत्नी प्यारे सोनकर ने बताया कि अपनी बेटी सीता देवी की शादी के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे थे। लेकिन होली की रात में किसी असामाजिक तत्वों ने मड़हे में आग लगा दिया। जिसमें शादी के लिए रखा दो लाख रुपया नकद, गेहूं, चावल व अन्य खाद्य सामग्री तथा कपड़ा रजाई गद्दा पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। मुन्नी देवी के चार बेटे राजा बाबू ,राम बाबू, डब्लू ,बबलू,थोड़ी दूर पर आवास में रहते हैं। आग लगी तो ग्रामीण आग की लपट देखकर दौड़े तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। मुन्नी देवी ने चील्ह थाने में प्रार्थना पत्र देकर जाँच कराने की मांग की है । सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रशांत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें