फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़ा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर चलाए गए अभियान के दौरान रविवार को जीआरपी विंध्याचल पुलिस के हत्थे शातिर किस्म में चोर चढ़ गए। जिसके पास से विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल व नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
विज्ञापन

मिली उपलब्धि के बारे में बताया जाता है कि उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय हमराहियों में शामिल कां बेचन सिंह, पवन कुमार यादव, गोविंद चौधरी के द्वारा रेलवे स्टेशन विंध्याचल पर चेकिंग की जा रही थी।
रेलवे स्टेशन विंध्याचल व शिवपुर फाटक के बीच नई पुल के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखलाई पड़ा। संदेह होने पर जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी कि युवक भागने लगा। उपनिरीक्षक के ललकारने पर साथ चल रहे हमराहियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक हत्थे चढ़ा आरोपी शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है जो चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान आदि चोरी करने व मोबाइल छीनने में माहिर है। पुलिस ने अभियुक्त अनिरुद्ध गुप्ता उर्फ नन्हकू पुत्र स्व कृष्ण कांत गुप्ता निवासी शिवपुर के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल व 75 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें