फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की जमान को बेचने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के पिपरांव गांव में दिवंगत व्यक्ति की जमीन गलत तरीके से बैनामा करने के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की शाम खचहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पिपराव गांव में वीरेंद्र कुमार सिंह के नाम से दो हेक्टेयर जमीन है। बिहार के नयागांव निवासी भूस्वामी वीरेंद्र सिंह की मौत चार वर्ष पूर्व हो गई। भूस्वामी की मौत के चार वर्ष बाद भी तहसील में परिजनों का नाम वरासत में दर्ज नहीं हुआ था। इसकी जानकारी होने पर जालसाजों में एक ने वीरेंद्र सिंह बन कर उनके नाम की जमीन उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा कर दिया। क्रेता जब जमीन पर कब्जा करने गया तो भूस्वामी के परिजनों को जमीन बिक्री की जानकारी हुई। मृतक के पुत्र कुमार त्रिपुरारी सिंह ने तहसील से अभिलेख निकलवाया तो जमीन की खतौनी पर पिता की जगह किसी और का नाम देख भौचक्का रह गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर मड़िहान थाने में अधिवक्ता समेत चार जालसाजों के खिलाफ 419, 420, 467, 468 व 506 आईपीसी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को अमोई गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा तथा गढ़वा निवासी शिवकुमार कोल को पुलिस ने खचहा मोड़ से दबोच लिया। दोनों को फर्जी ढंग से रजिस्ट्री कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें