फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच पर दहेज हत्या में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी जनपद के पहड़िया गांव निवासी एक व्यक्ति ने दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अदलहाट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के विरुद्घ दहेज हत्या समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि अदलहाट थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी शबनम 21 वर्ष पत्नि मुबारक अली की 28 नवंबर को दो बजे दिन संदिग्ध परिस्थिति में जल कर मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर अदलहाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता अली हुसैन ने बताया कि शबनम की शादी आठ महीने पूर्व हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराली तीन लाख रुपये की दहेज में मांग को लेकर मेरी लड़की को प्रताड़ित करते थे। पिता मु. अलीहुसैन पुत्र प्यारेहुसैन निवासी पहड़िया वाराणसी की तहरीर पर अदलहाट पुलिस दहेज हत्या समेत अन्य आरोप में मृतका के पति मुबारक अली, ससुर समसुद्दीन, सास, ननद व देवर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें