फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सफारी सवारों ने ई रिक्शा में मारा टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज तिराहे पर नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे सफारी सवार शुक्रवार की रात बिजली के पोल से टकरा गए और वहां से गाड़ी मोड़ कर एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुहल्ले के लोग घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए। उसके बाद इलाके के निवासी सफारी चालकों को पीटने के लिए खोजने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

बथुआ तिराहा नई बस्ती कालोनी निवासी कृपाशंकर (50) सबरी स्थित एक मकान बेचकर ईरिक्शा खरीदा, जिसे चलाकर परिवार का पालन करता है। शुक्रवार की रात संगमोहाल से रामबाग निवासी सलिल खान (65) को बैठाकर वासलीगंज छोड़ने आ रहा था। रात करीब नौ बजे जैसे ही वासलीगंज तिराहे पर पहुंचा कि सामने से एक सफारी तेजगति से आई और एक पोल में टक्कर मारते हुए उसके रिक्शे से टकरा गई। हादसे में कृपाशंकर और सलिल खान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सफारी सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए और सफाई सवारों को मारने के लिए तलाशने लगे। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रमेश यादव तथा कटरा कोतवाल श्रीकांत राय एक प्लांटून पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए और बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें