फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय गिरोह के सरगना समेत तीन लूटरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां पुलिस ने लूट व बाइक चोरी गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर लुटेरों को कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा गांव स्थित भूतनाथ मंदिर के पास से मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, एक चोरी की बाइक, एक लूट की घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक तथा एक बैट्री बरामद हुआ है। आरोपियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। ये बातें प्रभारी पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बुधवार की दोपहर बताईं।
उन्होंने बताया कि कछवां थानाध्यक्ष बृृजेश सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ लुटेरे कछवां में लूट की वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। जानकारी होते ही उन्होंने मामले से मुझे अवगत कराया। सूचना मिलते ही सीओ सदर बृजेश तिवारी के नेतृत्व में कछवां थानाध्यक्ष बृजेेश सिंह व उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद यादव अपनी टीम के साथ भैंसा के पास पहुंचे और घेराबंदी करते हुए भूतनाथ मंदिर के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया। बताया कि पकड़ा गया आरोपी सिराजुद्दीन अपने गैंग के साथ मिल कर सड़क किनारे खाना बनाने वाले यात्रियों को लूटने का कार्य करता है। विरोध करने पर उनकी हत्या करने से पीछे नहीं रहता है। बाइक चुरा कर उसे बेचने का भी कार्य करता है। अब तक इन लोगों ने बनारस के मिर्जामुराद, तथा मिर्जापुर जनपद में पांच महीने पूर्व अहरौरा व कछवां में लूट व बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यह गैर प्रांतों में भी लूट व हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। सिराजुददीन उर्फ राजू पुत्र मोहम्मद बनारसी निवासी बेनीपुर थना मिर्जामुराद वाराणसी के साथ पकड़े गए अन्य आरोपियों में किशन केशरी उर्फ भाऊ पुत्र शोभा निवासी बेनीपुर थाना मिर्जामुराद, जालिम बेनवंशी उर्फ रोहित पुत्र हीरालाल निवासी कोईली बेलवा ढढोरपुर थाना रोहनिया वाराणसी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराजुददीन एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ वाराणसी के सारनाथ, मिर्जामुराद, प्रतापगण जिले के कोतवाली में तथा मिर्जापुर के अहरौरा, कछवां में पहले से ही दर्जनों अपराधिक मामले में दर्ज हैं। जिसमें चोरी, लूट छिनैती, आर्म्स एक्ट समेत अन्य आरोप शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी जालिम पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ रोहनिया थाने में धोखाधड़ी, व आर्म्स एक्ट, चोरी समेत अन्य आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें