चील्ह। थाना क्षेत्र के पुराने वाडा में फेसबुक पर एक लड़की की फोटो लगाने के विवाद में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने फेसबुक पर लड़की का फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया।
शनिवार की शाम पुराने वाडा चौराहा पर ट्रैक्टर पर ट्रांसफार्मर लाद कर कुछ लोग खम्हरिया बाजार जा रहे थे। ट्रैक्टर पर सवार एक लड़के को उतार करके कुछ लड़के उसकी पिटाई करने लगे। उसके मोबाइल से फेसबुक में लगी लड़की की फोटो को डिलीट कर दिया। किसी तरह भाग कर घर पहुंचे लड़के ने परिजनों से आपबीती सुनाई। तो परिजनों ने घटना को दूसरा मोड़ देते हुए दो लाख रुपये लाख और अपहरण की सूचना पुलिस को फोन कर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस जब छानबीन की तब फेसबुक पर लड़की की फोटो अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया। बाद में दोनों पक्ष ने आपस में समझौता करके मामला को रफा-दफा कर दिया।