कछवां। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर क्रिश्चियन हास्पिटल चौराहा पर मछली मंडी के पास मंगलवार को सुबह दस बजे मामूली विवाद में दो समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हो गई। मामला तूल पकड़ता इसके पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। प्रशासन ने तुरंत दोनों तरफ से पांच लोगों को गिरफ्तार कर 151 में चालान कर जेल भेज दिया।
कछवां थाना क्षेत्र के सरावा गांव में तीन लोग पार्टनरशिप में जमीन लेकर प्लाटिंग करते थे। इसमें कछवां के पूर्व चेयरमैन सबीला बेगम के देवर बसऊवर पुत्र बूद्धन, बजहां गांव के कृष्ण देव उर्फ पपलू पुत्र अशोक कुमार सिंह, शिव नारायण उर्फ रीशू पुत्र अशोक सिंह शामिल है। सभी लोगों ने लाखों रुपये की जमीन बेचने के बाद आपस में पैसे के बटवारे को लेकर मंगलवार सुबह दस बजे मछली मंडी के पास इकट्ठा हुए थे। यहां पैसे के बंटवारे को लेकर तीनों लोगों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर हाथापाई शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने पीटने लगे। शोरगुल होने पर बीच बचाव करने पहुंचे कुछ लोग चोटिल भी हो गए। मामला गरम होने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने के बाद कछवां प्रभारी अशोक कुमार सिंह फोर्स के साथ मछली बाजार मोहल्ले में पहुंच गए। दोनों समुदाय के लोगों को पकड़कर थाने ले आए और शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति सामान्य नहीं होने पर दोनों पक्षों से बसऊवर राईन पूर्व चेयरमैन पति निजाम राईन पुत्र बुद्धन राईन ,राजू राईन पुत्र विश मिल्ला, कृष्ण देव व शिव नारायण पुत्र अशोक सिंह का 151 में चालान कर दिया। इसकी खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंचा तो थाने के सामने भारी संख्या में दोनों समुदायों के लोग इकट्ठा हो गए। उनको समझा बुझाकर शांत कराया गया।
मामला बढ़ने पर थाने के बाहर दो समुदाय हुए आमने-सामने