फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआरटी बनारस पुलिस की बस पलटी, सुरक्षा कर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर शेष डड़िया गांव के सामने आ रहे ट्रक की रोशनी पड़ने से क्यूआरटी पुलिस की बस सोमवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस में सवार सुरक्षा कर्मियों को मामूली चोटें आईं । घटना के सड़क जाम हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को वहां से हटवा कर जमा खुलवाया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद की क्यूआरटी पुलिस अपने बस से सोमवार की शाम मिर्जापुर में नगर निकाय चुनाव में ड्यूटी करने के लिए आ रही थी। शाम करीब साढ़े सात बजे चील्ह थाना क्षेत्र के शेष डढ़िया गांव के पास बस पहुंची कि सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी चालक के आंख पर पड़ने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बसों से सुरक्षा कर्मियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे चील्ह थानाध्यक्ष संतोष सिंह पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए क्रेन मंगवाकर बस को हटवाया। जानकारी होते ही सीओ नगर संजय सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें