पड़री। थाना क्षेत्र के देवरी गांव में मंगलवार की सुबह दस बजे खड़ंजा पर पशु बांधने का विरोध जताने पर तीन लोगों ने एक बीए के छात्र पर चाकूओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने घायल छात्र को आनन फानन में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्घ मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
देवरी गांव निवासी विकास तिवारी 19 वर्ष पुत्र संतोष तिवारी नगर के भरूहना स्थित विंध्यासिनी डिग्री कालेज में बीए का छात्र है। मंगलवार को वह कालेज जा रहा था। इसी दौरान उसके घर के आगे गांव के कुछ लोगों द्वारा खड़ंजे पर बांधी गई पशुओं ने छीटा मार दिया। जिससे वह ड्रेस खराब हो गया। यह देख वह पशु पालकों के घर गया और कहा कि उनके द्वारा खड़ंजे पर पशु बांधन के चलते आए दिन परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिह आज से खड़ंजे पर पशु नहीं बांधे। यह सुनते ही पशु पालक नाराज हो गए और उसे पीटने लगे। आरोप है कि मामला बढ़ने पर एक युवक चाकू लेकर आया तो सीने बगले में हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।