फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बाइक सवारों ने अधिवक्ता का छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई( चेरापुरा) के बीच गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक महिला अधिवक्ता की पर्स छिनैती कर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मेें जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर निवासिनी रेनू सिंह चुनार तहसील में महिला अधिवक्ता है। गुरुवार को लगभग 4:45 बजे तहसील से आटो पर सवार होकर वापस घर जा रही थी। जैसे ही आटो चेराकेपुरा के पास पहुंची कि तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आटो में बैठी अधिवक्ता के पर्स को छिनकर भाग निकले। आटो चालक ने युवकों का पीछा किया लेकिन तब तक बाइक सवार युवक मुख्य मार्ग छोड़कर गांव के रास्ते को पकड़ दूर निकल गये। कोतवाली में दिये गये तहरीर में महिला अधिवक्ता ने कहा है कि पर्स में दस हजार रुपये नकद, मोबाइल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड व अदालत से संबंधित कुछ आवश्यक कागजात आदि थे। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें