फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटते देख महिलाओं ने पुलिस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरवां। चिलबिलया गांव में एक युवक को गिरफ्तार करने गई शेरवां चौकी की पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं ने पकड़े गए युवक की पिटाई करने का विरोध किया और उसको छोड़ने की जिद करने लगीं। पुलिस किसी तरह महिलाओं से बच कर युवक लेकर जमालपुर थाने पहुंची।
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने सोमवार की शाम उप स्वास्थ्य केंद्र भाईपुर कला के परिसर में कर्मचारियों से अभद्रता करनी शुरू कर दी थी। युवक की हरकत देख एक कर्मचारी ने यूपी 100 पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वाले युवक को समझाने लगे तो वह उनसे भी उलझ गया। बाद बढ़ने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई करके भाग निकला। पुलिस मंगलवार की सुबह से ही युवक की तलाश कर रही थी। रात करीब दस बजे पुलिस को चिलबिलिया गांव के पास सड़क किनारे खड़ा संतोष नाम का वह युवक दिख गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके एक खेत में पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक को पीटता देख वहां मौजूद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस की गाड़ी रोक कर उससे युवक को छोड़ने की जिद करने लगी। किसी तरह शेरवां चौकी पुलिस युवक को महिलाओं के बीच से छुड़ा कर जमालपुर थाने पर लेकर पहुंची। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि संतोषनशे का आदी है और अक्सर राहगीरों से और अस्पताल में पहुंच कर अभद्रता करता है। सोमवार को शाम साढ़े सात बजे भाईपुर कला अस्पताल पर अभद्रता की शिकायत मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें