फतेहपुर(ब्यूरो)। बिहार के पटना निवासी संतोष कुमार कानपुर में फर्नीचर के कारीगर है। सोमवार रात वह रोडवेज बस इलाहाबाद से कानपुर आ रहा था। बस में ही जहरखुरानों ने उसे अपना शिकार बनाकर तीन हजार रुपये , मोबाइल, एटीएम कार्ड लूट ले गए हैं। वह इस दौरान बेहोश ही रहा। बस के फतेहपुर पहुंचने पर उसे बेहोश देख बस परिचालक ने पुलिस चौकी के सामने फेंककर चले गए। चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने बताया कि रोडवेज कर्मियों को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। रोडवेज बस की तलाश की जाएगी।
फतेहपुर(ब्यूरो)। सड़क हादसों में मंगलवार को भाई बहन समेत पांच लोेग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कल्यानपुर थाने के सिकरोढ़ी गांव निवासी रामसेवक की बेटी दिव्या अपने चचेरे भाई शुभम के साथ हरसिंहपुर इंटर कालेज से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। रेवाड़ी चौराहे के पास मलवां थाना गाजीखेड़ा निवासी राहुल ने बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। छात्रा दिव्या का हाथ टूट गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी के छक्कनपुरवा निवासी रामनरेश अपनी बहू पार्वती को इलाज कराने साइकिल से असोथर लेकर आ रहे थे। गांव के मोड़ पर ही बाइक सवार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। यहां भी बइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।