फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से उबकर मां बेटी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के असरफावाद गांव में गृह कलह से उबकर एक महिला ने अपनी नौ वर्ष की बेटी संग कोई विषाक्त पदार्थ खाकर शनिवार की रात इहलीला समाप्त कर ली। परिवारवालों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव निवासी राम दुलार सिंह ने अपनी पुत्री संगीता देवी की शादी कुछ वर्ष पूर्व अदलहाट थाना क्षेत्र के असरफाबाद गांव निवासी लालव्रत सिंह के बेटे धमेंद्र सिंह के साथ किया था। संगीता को कुल तीन बच्चे हैं। संगीता का पति धमेंद्र वाहन चालक है। उसकी बुरी आदतों से वह काफी परेशान रहती थी। काफी प्रयास के बाद भी उसका पति नही सुधर पाया अंत में शनिवार की रात भोजन करने के बाद पहले अपनी पुत्री कोमल नौ वर्ष को कोई जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद स्वंय खाकर सोने चली गई। रात में करीब दो बजे हालत खराब होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन अदलहाट बाजार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए मां बेटी को ले गए। वहां देखते ही चिकित्सक ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। परिजन दोनों के शव लेकर घर आए और रात ही में सौ नंबर पर डायल कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची सौ नंबर पुलिस ने थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया। ।सुबह थानाध्यक्ष ने मृतका के मायके वालों को सूचना कर बुलवाया। मृतका के पिता व परिजन मौके पर आए और तहरीर व मुकदमा पंजीकृत कराने से इंकार कर दिए। आपस में दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। उसके बाद भी पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें