मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर में चार दिन पूर्व सराफ हत्याकांड का खुलासा करना नवागत एसपी अवधेश पांडेय के लिए चुनौती होगी। दो दिन पूर्व एसपी अमित कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया। उनके स्थान पर 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अवधेश पांडेय को नया कप्तान बनाया गया है। सोमवार को वह पदभार ग्रहण कर सकते हैं। ऐसे में नवागत एसपी के सामने सराफ हत्याकांड का खुलासा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
छह जून को दुकान बंद कर घर जाते समय सराफ व्यवसायी संतोष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश उसके पास से 10 लाख की नगदी और आभूषण लूट लग गए थे। मामले में एडीजी जोन वाराणसी पीवी रामाशास्त्री भी जांच करने आए। दो सीओ के नेत़ृत्व में दो टीमे लगातार मालमे की पड़ताल में लगी है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे का खुलासा करने के साथ ही छह-सात लोगों को उठाकर पूछताछ कर चुकी है। घटना को चार दिन बीत गया, पर मामले का खुलासा नहीं हो सका है। इस बीच जिले के एसपी का भी स्थानांतरण हो गया। ऐसे में नवागत एसपी अवधेश पांडेय के लिए मामले का खुलासा करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।