फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बैग लूट के प्रकरण में पुलिस खुलासे के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। सवारियों से खचाखच भरी बस में व्यापारी के बैग लूट प्रकरण मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस जल्द ही बैग लूट के रहस्य से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की शाम रेनुकूट का एक व्यापारी मुकेश सिंह रुपयों से भरा हुआ बैग लेकर टेंगरा मोड़ से सोनभद्र की ओर जाने वाली बस में सवार हुआ। सवारियों से खचाखच भरी बस जैसे ही क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप पहुंची कि तभी तीन युवक व्यापारी का बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकेश की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया। एएसपी आपरेशन अजय सिंह घटना के दूसरे दिन मौके पर पहुंचें और मामले की जांच की। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया। मामले में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले गए हैं। जिससे जल्द मामले का खुुलासा हो सकता है। इस संबंध में सीओ नक्सल रमाकांत सिंह ने बताया कि पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें