फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर नाराज अधेड़ ने ट्रेन केआगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर रविवार की भोर में राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर अधेड़ ने जान दे दी। स्टेशन अधीक्षक के सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी राधे यादव (45) का शराब के सेवन करने को लेकर परिवार के लोगों में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व परिजनों में कहासुनी हुई। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया था। शनिवार की देर रात वह घर आया तो परिजनों से फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से बाहर निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। काफी देर तक वह जंक्शन पर इधर उधर टहलता रहा। भोर में ढाई बजे डाउन लाइन से गुजर रही राजधानी सुपर फास्ट ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी का सूचना दिया। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें