चेतगंज। स्थानीय पुलिस चौकी के पास शनिवार को सुबह टमाटर लाद कर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हुई घटना में पिकप पर लदा टमाटर सड़कों पर फैल गया।
पिकअप चालक रमेश गौड़ निवासी मकईपुर, मड़िहान शनिवार को मड़िहान से टमाटर लादकर इलाहाबाद के लिए जा रहा था। जैसे ही वह चेतगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे एक टैंपो को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पर लदा टमाटर सड़क पर फैल गया। जिससे यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी नंद किशोर शुक्ला व थानाध्यक्ष चील्ह रमेश यादव मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।