फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आए दिन अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज गए। शनिवार की शाम समस्त कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय फतहां में धरना प्रदर्शन कर आरोपियों पर कार्रवाई कराने की मांग की। कहा कि जबतक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिल जाता है तबतक वह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि शासन द्वारा राजस्व वसूली, विद्युत चोरी की रोकथाम एवं 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल रखने का दबाव बनाया जाता है, लेकिन चेकिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना होने पर ध्यान नहीं दिया जाता है। तहरीर देने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इससे आरोपियों का मन बढ़ जाता है। बताया कि 26 अक्तूबर को अवर अभियंता रमेश वैश्य के साथ क्षेत्र के बरजी गांव में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। जिसकी तहरीर शहर कोतवाली में दी गई है। दस अक्तूबर को अवर अवर अभियंता चंद्रकांत मेेहता के साथ कटरा कोतवाली क्षेत्र के हयात नगर मोहल्ले में कुछ लोगों ने मारपीट की। इसकी भी तहरीर कोतवाली में दी गई है। 24 अगस्त को जेई विनोद कुमार के साथ जिगना में मारपीट की गई। आठ अप्रैल 2017 को लाइनमैन मंगल के साथ डिंगुुरपट्टी में मारपीट हुई। अप्रैल 2017 में अवर अभियंता शिव प्रकाश मिश्रा के साथ गणेशगंज मोहल्ले में मारपीट हुई। दस मार्च को जेई उमेश गौतम के साथ आवास विकास कालोनी में लोगों ने मारपीट की। सभी की तहरीर देने के बावजूद अभी तक आरोपियों के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि जबतक शासन से आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने का कोई फरमान जारी नहीं कर दिया जाता है तबतक कार्य करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें