कछवां। मुखबिर की सूचना पर कछवां पुलिस ने सोमवार की सुबह दस बजे फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली करहर तारा गांव के रहने वाले गोपी सरोज को भदोही के औराई क्षेत्र के कम्हरिया बाजार में एक बारात में सोते समय मार दिया गया था। उसमें चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया गया था। दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष बृजेेश सिंह सुबह दस बजे क्षेत्र के भ्रमण कर रहे थे। मुखबीर ने सूचना दी कि गोपी सरोज ही हत्या में वांछित में दो आरोपी कटका पड़ाव पर ढाबे में बैठे हैं। पुलिस ने ढाबे पर छापा मारकर आरोपी कछवां के गड़ौली करहर तारा निवासी जय सरोज और औराई थाने के हैबतपुर निवासी रुपई सरोज को गिरफ्तार कर लिया।