फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

280 बीघा इलाके से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमूर वन्यजीव अभयारण्य हलिया की ओर से शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन बैधा तथा बलिहा वन क्षेत्र के बधिया जंगल में करीब 280 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 177 कच्चे मकान, छप्पर, तथा झुग्गी झोपड़ी भी ढहाए गए ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर कैमूर वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है । दूसरे दिन दोपहर दो बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ । डीएफओ ओपी सिंह, एसडीएम लालगंज लल्लन राम तथा सीओ लालगंज बृजेश तिवारी की देखरेख में दो बजे से शाम पांच बजे तक अतिक्रमण हटाने का काम चलता रहा । इस दौरान बलिहा और बैधा स्थित अतिक्रमित वन भूमि पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर से पलटवाया गया। साथ ही वन भूमि पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को भी जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया । करीब तीन घंटे तक वन तथा राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के चलते वन क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा । इस दौरान डीएफओ ओपी सिंह ने कहा कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की तो ऐसे लोगों के विरुद्ध अत्यंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी भास्कर प्रसाद पांडेय,थानाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे सहित पुलिस पीएसी तथा वन विभाग की फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें