जमालपुर। थाना क्षेत्र के डोहरी गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मकान को अवैध बताते हुए गिरा दिया। मामले की जानकारी होने पर मकान मालिक द्वारा जबरदस्ती मकान गिराने कि सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मकान निर्माण को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
शनिवार को डोहरी गांव के ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने स्थानीय थाने मे समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर गांव कि गली एवं कन्या विद्यालय में जबरदस्ती कब्जा करके कराए जा रहे अवैध निर्माण को रोकवाने का अनुरोध किया था। पुलिस मौका मुआयना देखकर अभी किसी निर्णय पर पहुंच पाती कि इससे पहले ग्रामीणों ने रविवार को गली में हो रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया। अवैध निर्माण कर रहे मकान मालिक ने पुलिस के शरण में पहुंच कर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मकान बानने एवं मकान गिराने को लेकर गांव के दो पक्षों में तनाव फैला हुआ है।