जिगना। थाना क्षेत्र के नगवासी गांव में बुधवार की शाम ट्यूबवेल की पानी की टंकी में डूबने से एक डेढ़ वर्षीय बालिका की मौत हो गयी। परिजनों ने टंकी से बालिका का शव बाहर निकालकर बगैर पोस्टमार्टम कराए ही दाहसंस्कार कर दिया।
नगवासी गांव निवासिनी अनन्या डेढ़ वर्ष पुत्री हरिशंकर यादव अपने घर से लगभग 50 मीटर पश्चिम दिशा में स्थित ट्यूबवेल पर बुधवार की शाम पहुँच गई। वह पानी की टंकी के मुरेड़ी पर खेलते खेलते पानी में गिर गई। परिजनों ने अनन्या को घर में न देख आसपास उसकी खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिली। पानी की टंकी के पास गए तो देखा कि अनन्या टंकी में डूबी पड़ी है। ग्रामीणों ने शव को टंकी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया ।