मडियाहूं। स्थानीय नगर के मोहल्ला गंज स्थित मुसहर बस्ती में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने दो मड़हा और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
क्षेत्र के मुसहर बस्ती में लोगों के पास आवास के नाम पर सिर्फ मड़हे हैं। करीब 18 से अधिक मड़हे इस बस्ती में हैं। मोतीलाल बनवासी के मड़हे में शुक्रवार की दोपहर खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण राजकुमार का भी मड़हा जलने लगा बस्ती के बगल स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने तत्काल सबमर्सिबल चलाकर घंटे भर में आग पर काबू पाया लेकिन तबतक दो मड़हे जलकर राख हो गए।