फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी अवस्था में मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी से महज एक किलोमीटर दूरी पर सिरसी सड़क किनारे बुधवार की सुबह 35 वर्षीय एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। सुबह विद्यालय जा रहे छात्रों ने उसे एंबुलेंस से पटेहरा पीएचसी भेजवाया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने महिला के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह दीपनगर सिरसी सड़क के किनारे कमलापुर मोड़ पर पड़ी बेहोश महिला को देखकर स्कूल जा रहे विद्यार्थी एक बार भयभीत हो गए। छात्रों ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। महिला के बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। राहगीरों एवं ग्रामीणों के सहयोग से अज्ञात महिला को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि देखने से महिला किसी अनहोनी की शिकार लग रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद सिंह का कहना है कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। रात में गश्त के दौरान कमलापुर के पास महिला को अकेला देखा गया था। लेकिन वह बेहोश नहीं थी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें