मड़िहान। स्थानीय तहसील के सामने गत सप्ताह मोबाइल दुकान से हुई चोरी का सामान बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धारा में आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि देवरी गांव निवासी दिनेश पाल की तहसील के सामने मोबाईल व इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रात में दुकान बंद कर दुकानदार घर चला गया था। रात में मौका पाकर देवरी नटान बस्ती के जुमराती उर्फ (राजा) पुत्र मकबूल व लाला पुत्र भुंडा दोनो छत तोड़कर अन्दर घुसकर दुकान में रखा चौतीस हजार रुपये नकद समेत मोबाईल, इलेक्ट्रनिक साउंड आदि उठा ले गए थे। दुकानदार दिनेश पाल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की हरीहरा पुलिया के पास दो लोग कुछ सामान लेकर बिक्रय के लिए जा रहे हैं। जानकारी होते ही सब इंस्पेक्टर राम नगीना पहुंच गए। तलाशी ली गयी तो दोनों के पास से चार मोबाईल चार्जर साउंड सिस्टम आदि बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ की तो दुकान से चोरी की बात कबूल कर लिया।