अमरोहा के मोहल्ला शफातपोता में लगी आतिशबाजी की दुकान
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। हल्द्वानी और रामनगर में लाइसेंस नवीनीकरण कराने के बाद आबादी के बीच पटाखा गोदाम बना दिए गए हैं। पुलिस महकमे ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। नियमों की अनदेखी कर बनाए गए गोदाम स्वामियों पर जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर सकता है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी बाजार में 14 लोगों ने पटाखा गोदाम के लिए लाइसेंस का नवीनीकरण कराया है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को पटाखा गोदामों के मानकों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की तरफ से प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पटाखा गोदामों में वायरिंग नहीं होनी चाहिए। गोदाम का आकार भी नियमानुसार होना चाहिए, जांच में आया है कि कई पटाखा गोदाम नियमों के विपरीत बनाए गए हैं। डीएम ने एसडीएम को इस मामले में छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अग्निशमन विभाग भी गोदाम मानकों की जांच में जुट गया है। ब्यूरो