फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर में गुरुवार की रात बेकाबू बाइक गिर गई। इस घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत की मौत हो गई जबकि साथ में बैठे साठ वर्षीय शमसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को मंडलीय चिकित्सालय ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज गांव निवासी शमसुद्दीन (60) अपने साथी करिया (40) के साथ बाइक से गुरुवार की शाम चार बजे महेशपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए गए थे। रात्रि लगभग एक बजे महेशपुर निवासी रिश्तेदार के यहां से दोनों ड्रमंडगंज वापस घर आ रहे थे। दोनों जैसे ही मिर्जापुर रीवा मार्ग के महेशपुर गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी हलिया ले गई जहां चिकित्सकों ने करिया को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक शमसुद्दीन को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। शमसुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने करिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें