पनियाला में युवक से चरस पकड़ी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना पुलिस ने एक युवक से 10.36 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घुमारवीं थाना पुलिस ने वीरवार रात्रि घुमारवीं-सरकाघाट सड़क पर पनियाला के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 10.36 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान हरीश निवासी कोठी, घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो