फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जीआरपी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर से चोरी के माल के साथ एक जहरखुरान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 सौ रुपये नकद, एक जोड़ी पायल और नशीला पाउडर बरामद हुआ।
विज्ञापन

सीओ जीआरपी मोनिका चड्ढा ने बताया कि जीआरपी टीम सोमवार की रात रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। जिसे पकड़ कर कर उसकी तलाशी कराई गई तो उसके पास से 13 सौ रुपये नगद, चांदी की एक जोड़ी पायल तथा 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अरविंद हलवाई निवासी शिवपुर बाजार, विंध्याचल ने बताया कि वह ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिला कर सामान लूट लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें