फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हे में लगी आग, दो गाय जलकर मरी एक बछड़ा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के मवैया गांव में शनिवार रात को अबूझ हालत में एक मड़ई में आग लगने से दो गाय जलकर मर गई जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाकर झुलसे बछड़े को बाहर निकाला। आग की इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान होने की संभावना है। गृहस्वामी ने पड़ोसी पर मड़हा जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

लखनपुर गांव के सुरेश यादव मवैया गांव के सिवान में अपनी जमीन में घर एवं मड़ई लगाकर रहा करते हैं। शनिवार को रात्रि लगभग डेढ़ बजे अबूझ हालत में सरपत की मड़ई में आग लग गई। जिसमें उसमें बधी दो गायों की जलकर मौत हो गई जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से झुलस गया। आग लगने की जानकारी सुरेश यादव ने पीआरबी पुलिस को देते हुए ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। सुरेश ने बताया कि मड़हे में रखा भूसा, एक कुंतल गेहूं भी जलकर राख हो गया। शनीवार को पड़ोसी से कहा सुनी हुयी थी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें