फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड लेने गई पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सेमरा गांव में सोमवार की सुबह मारपीट के आरोपियों से आधार कार्ड लेने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद तथा तीन अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ देहात कोतवाली में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, घर में घुसकर मारने, सरकारी कर्मचारी को भयभीत करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि ग्रामीणों ने पुलिस पर पैसा मांगने और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार सेमरा गांव के रामचंद्र मान सिंह व रामबाग के परिवार वालों में छह अगस्त को खेत में भैंस चराने के मुद्दे पर मारपीट हुई थी। इसमें एक पक्ष से रामबाग, अमरेश, अखिलेश व छोटू पर मुकदमा दर्ज है। न्यायालय में जरूरत होने पर सिपाही रोशन कुमार व मधुसूदन मिश्रा सोमवार की सुबह उनका आधारकार्ड लेने गए थे। उन्होंने कार्ड देने के बजाय दोनों सिपाहियोें पर हमला कर दिया। किसी तरह दोनों सिपाही जान बचा कर वहां से भागे। सूचना पर और पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले थे। सिपाहियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उधर एक आरोपी रामबाग का आरोप है कि दो सिपाही उनके घर पर कई दिनों से आकर पैसे मांग रहे थे और न देने पर थाने में बंद करने की धमकी देते थे। रविवार की रात आठ बजे एक सिपाही सादे वेश में और दूसरा सिपाही वर्दी में आया और आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड मांगने का कारण पूछने पर उन्होंने परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौज किया। महिलाओं ने सुबह आकर आधार कार्ड लेने को कहा तो घर में घुसकर अभद्रता करने लगे। सोमवार को सुबह आठ बजे दोनों सिपाही फिर आए तो उन्हें दो लोगों का आधार कार्ड दिया जा रहा था लेकिन वे पैसे मांगने लगे और उन्होंने ही मारपीट की। उन्होंने घर में घुस कर महिलाओं को मारपीटा और उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन


कोट
न्यायालय में आधार कार्ड आधार लगाना जरूरी है। दो पुलिस वाले मारपीट के आरोपियों से आधार कार्ड लेने गए थे। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की। आरोपी पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता, गालीगलौज और मारपीट का सरासर गलत आरोप लगा रहे हैं।-बृजेश तिवारी
क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें